Morning Habits: सुबह जल्द उठकर बिना नहाएं ही करले ये 3 काम, बदल जाएगी आपकी सोई किस्मत भी

इंटरनेट डेस्क। आप भी सुबह लेट उठते हैं तो यह सही नहीं हैै, हिन्दू धर्म और आयुर्वेद में सुबह जल्दी उठने पर जोर दिया गया है। खासकर ब्रह्म मुहूर्त मे। इस समय उठकर किए गए कार्य न केवल शरीर और मन को ऊर्जा प्रदान करते हैं, बल्कि जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मकता भी लाते हैं। वहीं, यह माना जाता है कि जो व्यक्ति सुबह में समय पर जागकर विशेष कार्य करता है, उसे जीवन में सौभाग्य और शांति का वरदान मिलता है। ऐसे में आपको 3 ऐसे काम बता रहे हैं जिन्हें जल्दी उठकर करने से जीवन में बदलाव आ सकता है। 

प्रातः कर दर्शन
सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करें। इसके बाद एक मंत्र का उच्चारण करें।
कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविंद, प्रभाते करदर्शनम॥
इस मंत्र का उच्चारण करते हुए अपनी हथेलियों को कुछ क्षण तक देखें।

शुक्र पर्वत पर इत्र लगाएं
हथेली के नीचे अंगूठे के पास के भाग को शुक्र पर्वत कहा जाता है। यह शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो जीवन में सौंदर्य, प्रेम, समृद्धि और सुख-सुविधाओं से जुड़ा है। सुबह उठने के बाद बिना नहाए अपनी दाईं हथेली के शुक्र पर्वत पर हल्का-सा सुगंधि यानी इत्र लगाएं। ऐसा करने से जीवन में मधुरता आती है।

सुप्रभात मंत्र पढ़ें
हिन्दू धर्म के प्राचीन ऋषि-मुनियों ने सुबह उठकर बिना नहाए सुप्रभात मंत्र का जाप करने की परंपरा कायम की थी। यह मंत्र है
ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्रः शनिराहुकेतवः कुर्वन्तु सर्वे मम सुप्रभातम॥

आपको बता दें कि इस मंत्र का नियमित जाप करने से सभी नवग्रहों की कृपा प्राप्त होती है और ग्रह दोष शांत होते हैं। 

pc- joyyburcu.medium.com