Rajasthan: रेपो रेट में इजाफा, गहलोत ने मोदी पर कसा तंज, प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर लोगों को मिली सौगात
- byShiv
- 07 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम पर निशाना साधा हैं, पूर्व मुख्यमंत्री ने आरबीआई की ओर से रेपो रेट में इजाफा किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा है। गहलोत ने पत्रकारों के रेपो रेट बढ़ाने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आज प्रधानमंत्री के सत्ता (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में) में 25 साल पूरे हुए हैं, तो शायद देशवासियों को सौगात दी है।
गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि जब तक जनता उठ खड़ी नहीं होगी और मेनस्ट्रीम मीडिया ईमानदारी से आगे नहीं आएगा, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। मैं सोशल मीडिया को सलाम करता हूं जो पूरी हिम्मत के साथ सच बोलने की भूमिका निभा रहा है। बाकी मेनस्ट्रीम मीडिया तो डरा और दबा हुआ है या उनके अपने स्वार्थ हैं।
गहलोत ने कहा कि आज लोकतंत्र और डॉ. अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए मीडिया का आगे आना बहुत जरूरी है। ये देश को बचाने की स्थिति है। अब कोई खाली कांग्रेस की बात नहीं रही है। देश को बचाने की स्थिति है और स्थिति बहुत गंभीर है। देश को बचाने का, मतलब लोकतंत्र को बचाने का मतलब ही देश को बचाना है।
pc- danik bhaskar






