Nepal: नेपाल में देखते ही देखते नदी में समाया पहाड़, 24 की मौत, 14 लापता, भूस्खलन का वीडियो हो रहा....
- byShiv
- 29 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। नेपाल में अभी आपदाओं का दौर चल रहा हैं, जल प्रलय के बाद अब एक बार फिर से नेपाल में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिरा और देखते ही देखते सामने बह रही काली गंडकी नदी में समा गया। चट्टानों और मिट्टी का पूरा मलबा कुछ ही सेकेंड में ढलान से नीचे आया, आसपास मौजूद लोगों की चीखें सुनाई देती रहीं और देखते-देखते नदी का रास्ता मलबे से भर गया। नेपाल में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद रविवार को हुए इस भूस्खलन का खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस बीच बाढ़ और भूस्खलन ने देश के कई जिलों में तबाही मचा दी है, जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो चुकी है और 14 लोग अब भी लापता हैं।
वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पहाड़ की ढलान पहले स्थिर दिखाई देती है। फिर अचानक ऊपर का हिस्सा टूटता है और मिट्टी-पत्थरों का सैलाब तेजी से नीचे की तरफ आने लगता है। कुछ ही पल में पहाड़ का बड़ा हिस्सा काली गंडकी नदी में गिर जाता है। आसपास मौजूद लोग घबराकर चीखने लगते हैं, नेपाल में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। कई जगह नदियां उफान पर हैं, तो कहीं पहाड़ों से मलबा नीचे आ रहा है।
5 जिलों में सबसे ज्यादा तबाही
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मनांग, म्याग्दी, बागलुंग, पर्वत और पाल्पा सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है। दक्षिणी तराई के कुछ इलाकों में भी जलभराव और कटाव की समस्या सामने आई है, अधिकारियों के मुताबिक बागलुंग में 10, म्याग्दी में 6 और मनांग में 2 लोगों की मौत हुई है। लुंबिनी प्रांत के पाल्पा में 5 लोगों की जान गई है। धनुषा जिले की मिथिला नगरपालिका में भी भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई। 14 लोग अब भी लापता हैं।
pc- news18






