Offbeat: राजस्थान का देवमाली गांव क्यों हैं अभी चर्चाओं में, क्या हैं ऐसा खास की विदेशी भी आ रहे देखने, जान लेंगे तो आप भी जाएंगे एक बार
- byShiv
- 25 Sep, 2024
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए वैसे ही चर्चाओं में रहता है। लेकिन अभी राजस्थान के ब्यावर जिले के मसूदा उपखंड में एक गांव है देवमाली। यह गांव अभी मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसा क्या हैं जो इस गावं का नाम इतना चर्चा में बना हुआ है। मीडिया रिपेाटर्स की माने तो केंद्र सरकार की तरफ से भारत के बेस्ट टूरिस्ट विलेज का दर्जा इस गांव को दिया गया है। इस गांव का नाम भगवान देवनारायण के नाम पर रखा गया है, जिनका एक मंदिर गांव में एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है।
क्या हैं खासियत
यह गांव करीब 3 हजार बीघे में फैला हुआ है और चौंकाने वाली बात तो यह है कि आज के दौर में भी इस गांव में एक भी पक्का घर नहीं है। इस गांव का एक भी व्यक्ति शराब का सेवन या मांसाहारी नहीं है। खास बात यह भी इस गांव में कोई भी अपने घर को ताला नहीं लगाता है।
मिला है खिताब
केंद्रीय सरकार ने राजस्थान के देवमाली गांव को बेस्ट टूरिस्ट विलेज के तौर पर चुना है और 27 नवंबर को दिल्ली के एक कार्यक्रम में इसे खास अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। देवनारायण मंदिर में दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु हर साल यहां आते हैं।
pc- youtube,hrgurjar1516.blogspot.com






