panchmukhi Hanuman ji: पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने के क्या हैं नियम, और इसे लगाने से मिलते हैं क्या लाभ, जाने अभी
- byShiv
- 05 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में घरों में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने का खास महत्व होता है। घर में हम पूजा पाठ के लिए या फिर वास्तु के अनुसार भगवान की तस्वीरें लगाते है। मान्यता है कि घर में यदि सही दिशा में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाई जाए, तो घर में सकारात्मकता का प्रवाह होता है। ऐसे में कई लोग अपने घर में पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर भी लगाते हैं। लेकिन कई बार लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि इस तस्वीर को कहां लगाया जाए। तो चले जानते हैं आज इस तस्वीर के बारे में।
पंचमुखी हनुमान की तस्वीर
कुछ लोग पंचमुखी हनुमान की तस्वीर घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं। पंचमुखी हनुमान जी के 5 मुख होते हैं। इसे पांच दिशाओं की सुरक्षा का प्रतीक होता है। पूर्व दिशा में हनुमान जी का मुख शत्रुनाशक, दक्षिण दिशा भय से रक्षा, पश्चिम दिशा में विष से सुरक्षा, उत्तर दिशा में भूमि और धन लाभ, ऊर्ध्व दिशा में विद्या और ज्ञान।
कहा लगा सकते हैं
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अगर आपको अपने घर को बुरी नजरों से बचाना है तो इनकी तस्वीर को आप घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। घर में या मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर लगाते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। वैसे आपको इस तस्वीर को घर के दरवाजे के ऊपर बाहर की दीवार है, जिससे जैसे ही कोई घर में प्रवेश करें, वहां पर इसे लगाएं। ध्यान रखें कि हनुमान जी का चेहरा बाहर की तरफ हो। ऐसा करना बुरी नजर, टोने-टोटके और बाहरी नकारात्मक शक्तियों को घर के दूर रखता है।
pc- youtube





