Petrol-Diesel Prices: जल्द बढ़ने वाले हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, मिले साफ संकेत

इंटरनेट डेस्क। 1 मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़ा दिए गए है। अब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की बारी है। इसके साफ संकेत मिल गए हैं। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि निकट भविष्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

जल्द बढ़ सकते हैं दाम
बता दें कि ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद खुदरा दरों को चार साल से स्थिर रखा गया है। इसके कारण तेल कंपनियों का नुकसान बढ़ता जा रहा है। वैसे भी ईरान अमेरिका युद्ध ने स्थितियों को और बिगाड़ दिया है। 

ऊंची बनी हुई हैं क्रूड कीमतें
इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें चार साल के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंच गईं।
126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के बाद उनमें थोड़ी नरमी आई।
लेकिन, वे 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ही बनी रहीं।
होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही अभी भी सीमित है।
शांति वार्ता ठप होने के बीच अमेरिका-ईरान के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है।

pc- siasat.com