Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? जाने क्या कहा मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव खत्म कम होने के बाद वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, ऐसे में लोग पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद कर रहे थे। इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कर दिया है कि मौजूद स्थिति में ईंधन की कीमतों को कम करने की कोई ठोस वजह नहीं है।

क्या बोले मंत्री जी 
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर जवाब देते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में पेट्रोल की कीमतों में केवल 5.58 प्रतिशत और डीजल की कीमतों में 6.23 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हुई है।

कीमत नहीं होगी कम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) अभी भी करीब 2.18 लाख करोड़ रुपए के संचयी अंडर-रिकवरी (घाटे) की भरपाई कर रही हैं। इसके अलावा, इन कंपनियों के पास अभी भी ऐसे ईंधन का स्टॉक मौजूद है, जिसे तब खरीदा गया था, जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें काफी ज्यादा थीं। ऐसे में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करना व्यावहारिक नहीं है।

pc- aaj tak