PM Kisan yojana: किन किसानों की अटक सकती हैं 25वीं किस्त, करने होंगे ये काम पूरे

इंटरनेट डेेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को साल में छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। बता दें कि यह योजना केंद्र सरकार चला रही हैं और पात्र किसानों को अब तक 24 किस्ते मिल चुकी हैं। अब किसानों को 25वीं किस्त का इंतजार है। मगर 25वीं किस्त आने से पहले कुछ जरूरी काम निपटा लेना बेहद अहम है, वरना आपकी किस्त रुक सकती है।  जानते हैं कि किन स्थितियों में किस्त रुक सकती है।

ई-केवाईसी न होने पर 
अगर किसी किसान भाई का ई-केवाईसी अधूरी है तो उनकी अगली किस्त का भुगतान खाते में आने से अटक सकता है।

भूलेख सत्यापन अटका हो तो?
जमीन के कागजात का रिकॉर्ड अपडेट या सत्यापित न होने पर किस्त की राशि रुक सकती है।

बैंक खाता क्यों करता है दिक्कत?
अगर बैंक खाता आधार से लिंक न हो या डीबीटी सक्रिय न हो, तो खाते में पैसा आने में रुकावट आती है। समय पर भुगतान पाने के लिए बैंक शाखा में जाकर आधार सीडिंग और डीबीटी सुविधा तुरंत चालू कराएं।

pc- india tv hindi