PM Kisan Yojana: क्या पश्चिम बंगाल के किसानों को मिलेंगे अब 6 की जगह 9 हजार रु. अभी करें पता
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में किसानों के लिए चलने वाली कई सारी योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाफ। जिसके तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6000 रुपये मिलते हैं। ऐसे में अब तक किसानों को 22 किस्ते मिल चुकी हैं और 23 वीं किस्ता का इंतजार है। लेकिन इस बीच बड़ी खबर यह हैं की क्या पश्चिम बंगाल के किसानों को अब 6000 की जगह सालाना 9000 रुपये मिलेंगे?
क्यों हैं ये चर्चा
ये चर्चा इसलिए तेज हो गई है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान एलान किया कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है, तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना मिलने वाली 6000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 9000 रुपये कर दिया जाएगा। तो चलिए जानते हैं क्या किसानों को किस्त बढ़कर मिलेगी या नहीं…
क्या किसानों को मिलेंगे सालाना 9000 रुपये?
पीएम मोदी ने चुनाव के दौरान वादा तो किया था, लेकिन ये कहा जाए कि आज से ही किसानों को 9000 रुपये का लाभ मिलने लगेगा तो ऐसा नहीं है। शपथ ग्रहण के बाद आने वाले दिनों में हो सकता है कि सरकार इस पर फैसला ले और 23वीं किस्त के साथ ही ये राशि बढ़कर मिलने लगे। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
pc- jagran






