PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे यूएई, कहा- भारत यूएई के साथ, पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर की चर्चा
- byShiv
- 15 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूएई के दौरे पर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही पीएम मोदी अबू धाबी पहुंचे, वहां के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नाहया से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत की मदद करने के लिए यूएई का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत, यूएई के साथ मिलकर काम करेगा और शांति, स्थिरता और सहयोग के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
खबरों की माने तो पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। पीएम मोदी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की भी वकालत की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे समय में यह जरूरी हो गया है कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन किया जाए। पीएम मोदी ने आगे कहा, इस मुश्किल समय में भारत यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। भारत की तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी। यूएई की स्थिति को लेकर भी पीएम मोदी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यूएई पर जिस तरह के हमले किए गए, भारत उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है।
pc- tv9






