Rajasthan: जोधपुर में भी 8 प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत, चिकित्सा मंत्री ने कहा, जोधपुर, बीकानेर और कोटा के तीनों मामले अलग

इंटरेनट डेस्क। कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर में भी 8 प्रसूताओं की तबियत बिगड़ने के मामले में नया अपडेट है। एक महिला को एम्स रेफर किया गया है, इस मामले में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी जानकारी दी है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जोधपुर, बीकानेर और कोटा के तीनों मामले अलग है। उनके मुताबिक, एम्स में रेफर महिला हार्ट पेशेंट है। जबकि एक महिला पीलिया से पीड़ित है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जानकारी दी कि 15 मई को एक महिला को भर्ती किया गया। महीनेभर तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा भी कई मामले आए, जो कॉम्प्लिकेटेड थे। जोधपुर में सभी रेफर केस आते हैं, फिलहाल वहां भर्ती 6 मरीज नॉर्मल है। 

खबरों की माने तो स्वास्थ्य मंत्री ने जेके लोन हॉस्पिटल, कोटा के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हर साल 6 हजार डिलीवरी होती है और इसमें 3 हजार नॉर्मल होती है और 3 हजार सिजेरियन। जबकि डेथ रेट 0.01प्रतिशत है। अगर हॉस्पिटल की व्यवस्था पर विश्वास नहीं होता है तो मरीज क्यों जाते? हॉस्पिटल में इमरजेंसी केस आते हैं, फ्रेश केस नहीं आते। वह कहीं ना कहीं धक्का खाकर आते हैं, जब प्राइवेट पैसा मांगते हैं या खराब कंडीशन होती है तो मरीज आते हैं।

pc-news18, danik bhaskar,