PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ताशकंद के लिए हुए रवाना, किर्गिस्तान में एससीओ समिट में लेंगे हिस्सा
- byShiv
- 29 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ताशकंद के लिए रवाना हो गए हैं। 29 अगस्त से 1 सितंबर तक वह उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर हैं। इस दौरान वह एससीओ के 26वें शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ही बताया कि यह दौरा कितना अहम है। उन्होंने कहा कि उज़्बेकिस्तान तथा किर्गिज़ गणराज्य की उनकी यात्रा से मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारी मज़बूत होंगी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले ताशकंद पहुंचेंगे। यहां वह राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह शहर भारत के इतिहास में बहुत मायने रखता है।
क्या बोले पीएम
दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, हाल के वर्षों में भारत-उज़्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मैं राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव के साथ व्यापार और निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा, ऊर्जा में हमारे सहयोग को और गहरा करने तथा विकसित भारत और यांगि उज़्बेकिस्तान के हमारे साझा दृष्टिकोणों को आगे बढ़ाने पर अपनी चर्चाओं को लेकर उत्सुक हूँ। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज़ में शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र का भी दौरा करेंगे।
pc- jagran



