Premanand Ji Maharaj: अकाल मृत्यु से बचने के लिए अपनाएं आप भी प्रेमानंद जी के बताए ये उपाय

इंटरनेट डेस्क। आपने प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन तो कई बार सोशल मीडिया पर सुने होंगे। वो हमेशा भक्तों को सदाचार और भक्ति का मार्ग दिखाते रहते है। इन दिनों प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अकाल मृत्यु और सड़क दुर्घटना से बचने के लिए उपाय बताए हैं। ताने जानते हैं उनके बारे में।

भगवान कृष्ण का चरणामृत पीएं
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं रोजाना सभी को ठाकुर जी का शालिग्राम जी चरणामृत पीना चाहिए। जो व्यक्ति रोजाना भगवान का चरणामृत पीता है इसका पुनर्जन्म नहीं होता है। साथ ही अकाल मृत्यु के योग भी नहीं बनते हैं। 

इस मंत्र का करें जाप
आप अपने घर से निकले तो कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः इस मंत्र का कम से कम 11 बार जप करें। कभी भी आप दुर्घटना में नहीं फंसेंगे अगर फसंगे तो आप उससे बाहर निकल पाएंगे।

रोजाना करें 11 बार दंड़वत प्रणाम
रोजाना 11 बार दंडवत करें। आपके घर में विराजमान ठाकुर के सामने कम से कम 11 बार दंडवत प्रणाम करना चाहिए। प्रेमानंद जी महाराज आगे कहते हैं कि भगवान कृष्ण को 11 बार दंडवत प्रणाम करने का फल 10 अश्वमेध यज्ञ के समान होता है।

pc- parbhat khabar