Rajasthan: 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले, जयपुर कलेक्टर बने संदेश नायक, टीना डाबी को टोंक की कमान
- byShiv
- 01 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार ने देर रात प्रदेश की नौकरशाही में बड़े बदलाव किया है। भजनलाल सरकार की और से बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। जानकारी कि अनुसार प्रदेश सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इन तबादलों में कई बड़े अधिकारियों के नाम शामिल है। जयपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोनी को अब सचिव मुख्यमंत्री और शासन सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। मुकुल शर्मा को विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।

टीना डाबी को लगाया टोंक
इसके साथ ही टीना डाबी को टोंक जिला कलेक्टर बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. जोगाराम को पंचायतीराज के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राजन विशाल को जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरविंद कुमार पोसवाल को राजस्थान आवासन मंडल का आयुक्त बनाया गया है।

26 जिलों को मिले कलेक्टर
जनकारी के अनुसार जयपुर के नए जिला कलेक्टर संदेश नायक होंगे। इसके साथ ही टोंक में टीना डाबी, उदयपुर में गौरव अग्रवाल, बीकानेर में निशांत जैन, करौली में अक्षय गोदारा, जोधपुर में आलोक रंजन, जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल, चिनमयी गोपाल को बाड़मेर, शुभम चौधरी को प्रतापगढ़, आशीष मोदी को सीकर, अंकित कुमार सिंह को फलौदी, बाल मुकुंद असावा को बारां, अमित यादव की श्रीगंगानगर, मंजू को चित्तौड़गढ़, रविन्द्र गोस्वामी को पाली, रोहिताश्व सिंह तोमर को सिरोही, हरफूल सिंह यादव को बूंदी, अवधेश मीणा को डीडवाना कुचामन, देवेंद्र कुमार को नागौर, सौम्या झा को दौसा, अतुल प्रकाश को खैरथल तिजारा, मुहम्मद जुनैद पी पी को सलूंबर, देशल दान को डूंगरपुर, मयंक मनीष को डीग, अपर्णा गुप्ता को कोटपूतली-बहरोड़ में जिला कलेक्टर बनाया गया है।
pc- bhasakar,ndtv.in,zee news






