Rajasthan: भजनलाल सरकार उठाने जा रही अब ये बड़ा कदम, अधिकारियों को दिए निर्देश
- byShiv
- 04 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब वनों को लेकर एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रदेश सरकार की ओर से अब बांसवाड़ा के झांतलिया, उदयपुर के बांकी एवं सिरोही के जनापुर में चंदन वन विकसित किए जाएंगे। इन प्रत्येक चंदन वन में 10 हजार से अधिक चंदन के पौधे रोपित किए जाएंगे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सीएम निवास पर आयोजित बैठक में इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सीएम ने बैठक में इन चंदन वनों के लिए गुणवत्तापूर्ण पौधों का चयन करने तथा इनकी सुरक्षा के लिए चयनित स्थानों पर फेंसिंग के कार्य एवं सिंचाई के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बांसवाड़ा, उदयपुर एवं सिरोही में चंदन वनों की स्थापना से राजस्थान की वन-धन संपदा और अधिक समृद्ध होगी। साथ ही, भविष्य में अन्य जिलों में भी चंदन वन विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को चंदन वन पौधारोपण कार्य में मानसून से पूर्व गड्ढ़े खुदाई, फेंसिंग कार्य सहित अन्य सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी करने के लिए निर्देशित किया।
pc- navbharat times






