Rajasthan: निकाय चुनावों की भाजपा ने की तैयारी तेज, राठौड़ ने कहा-योग्य और स्थानीय कार्यकर्ता को मिलेगा मौका
- byShiv
- 25 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। भाजपा की चुनावी रणनीति शुरू हो चुकी है। प्रदेष में निकाय चुनावं होने जा रहे हैं और इस बीच भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को जोधपुर में लघु उद्योग भारती सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक की। मदन राठौड़ ने कहा कि जोधपुर नगर निगम में एक बार फिर भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय और जीताऊ प्रत्याशियों को टिकट दिया जाएगा।
कई स्तर पर कराए जा रहे सर्वे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन को लेकर कई स्तरों पर सर्वे करवाए जा रहे हैं। संगठन, स्थानीय कार्यकर्ताओं और अन्य माध्यमों से मिले फीडबैक के आधार पर जनता की पसंद वाले प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में टिकट के लिए आवेदन करने वाला हर कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है और टिकट नहीं मिलने पर भी कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पित होकर काम करेगा।
स्थानीय कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी यथासंभव उसी वार्ड के योग्य और स्थानीय कार्यकर्ता को मौका देगी, जरूरत पड़ने पर वार्ड की कोर कमेटी विचार कर निर्णय करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा पैराशूट उम्मीदवार नहीं उतारेगी और स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
pc -ndtv






