Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली के दौरे पर, कई केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
- byShiv
- 02 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और भारत मंडपम में आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026 में शामिल होंगे। बताया जा रहा हैं कि मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
सोमवार दोपहर 2.40 बजे उनके जोधपुर हाउस पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद शाम 4 बजे वे भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक भारत मंडपम में रहेंगे। इसके बाद रात 10.45 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। इस बीच उनकी मुलाकात कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ हो सकती है।
इसके पहले सीएम ने एक कार्यक्रम में कहा कि यमुना जल समझौते से शेखावाटी की जमीन तक पानी पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भर्ती परीक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में 410 से अधिक परीक्षाएं बिना पेपर लीक के आयोजित की गई हैं और 1.93 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।
pc- india tv hindi






