Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर और खेरथल को देंगे सौगात, सभा को करेंगे संबोधित

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज भरतपुर और खैरथल-तिजारा के दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर 11.50 बजे बयाना पहुंचेंगे, यहां बिड़यारी में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने के साथ दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके बाद कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, दोपहर 2.45 बजे खैरथल पहुंचेंगे, जहां विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण और जनसभा का कार्यक्रम है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी साथ रहेंगे, दोनों नेता अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ में करीब 110 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रदेश में मिली जीत के बाद सीएम भजनलाल शर्मा इन दोनों जिलों का दौरा कर सौगात देंगे। हालांकि भरतपुर के नगर निकाय चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

pc- india tv hindi