Rajasthan: 20 वर्षों से चले आ रहे पांचना बांध विवाद पर बनी सहमति, 7 दिन में छोड़ा जाएगा नहरों में पानी
- byShiv
- 01 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। पिछले 20 वर्षों से विवादों का कारण रहा पांचना बांध का मसला आखिरकार देर रात लंबी मंत्रणा के बाद सुलझ गया। इस मामले के शिक्षा संकुल में हुई मीटिंग में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, जवाहर सिंह बेढम और सुरेश रावत के साथ गुर्जर मीणा समाज के लोग मौजूद रहे। जिसके बाद राजस्थान में करौली जिले के बहुचर्चित पांचना बांधका विवाद सुलझ गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल हस्तक्षेप और उनकी टीम की सक्रियता से इस मसले पर आम सहमति बन गई है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस ऐतिहासिक समझौते के बाद क्षेत्र में वर्षों से जारी तनाव समाप्त हो जाएगा। खबरों के अनुसार इस विवाद को हल करने के लिए राज्य सरकार ने पूरी गंभीरता दिखाई, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के साथ जवाहर सिंह बेढम भी मौजूद रहे। ने शिक्षा संकुल में दोनों पक्षों के साथ लंबी बातचीत की, सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगले 7 दिनों के भीतर जल संसाधन विभाग पानी छोड़ने का एक व्यवस्थित शेड्यूल तैयार करेगा। इस निर्णय से दोनों समुदायों ने संतोष व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
मंत्री ने बताया कि कमांड क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लिफ्ट परियोजना को भी आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित बांध में सुधार कार्य की मांग को भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद पूरा किया जाएगा।
pc-ndtv






