Rajasthan: डोटासरा का निशाना, केंद्र सरकार चुनाव आयोग को प्रभावित कर चुनाव प्रक्रिया में जनमत के साथ कर रही छेड़छाड़
- byShiv
- 25 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हमेशा अपने बयानों को लेकर सर्खियों में रहते है। अब उन्होंने चुनाव आयोग का लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
लगाए ये आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार चुनाव आयोग को प्रभावित कर चुनाव प्रक्रिया में जनमत के साथ छेड़छाड़ कर रही है। डोटासरा ने दावा किया कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयोग के दोनों चुनाव आयुक्तों विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर 14 बार आपत्तियां दर्ज कराईं।
मीडिया रिपोर्टों में भी दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से 14 लिखित आपत्तियों का उल्लेख किया गया है। डोटासरा के मुताबिक, ये आपत्तियां मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जारी किए जाने वाले प्रपत्र संख्या छह में बदलाव, मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने की केंद्रीयकृत व्यवस्था तथा पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद बहाल किए गए मतदाताओं से जुड़े मामलों को लेकर थीं।
pc- patrika






