Rajasthan: कबाड़ के गौदाम में लगी आग, 4 लोगों की जलकर मौत, कई लोगों के झुलसेन की खबर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के नीमराणा क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, यहां मोल्हड़िया गांव स्थित कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत होने की खबर है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, रिहायशी इलाके में बने इस कबाड़ गोदाम में देर रात अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां काम कर रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. करीब आधा दर्जन दमकल गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल से चारों शवों को बरामद किया है। इसके अलावा कई लोग झुलस भी गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

pc- jagran