Rajasthan: राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने पर गहलोत का बड़ा बयान, भजपा वाले कर रहे डेमोक्रेसी की हत्या
- byShiv
- 25 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप सांसद राघव चड्ढा सहित 6 सांसदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। शुक्रवार को हुए इस घटनाक्रम के बाद कई नेताओं के रिएक्शन सामने आ रहे है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने इस संबंध में भाजपा पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि बीजेपी वाले अपनी हरकतों से बाज आएंगे नहीं। ये देश में लगातार डेमोक्रेसी की हत्या कर रहे हैं। सबके सामने डेमोक्रेसी कमजोर हो रही है ये मानना पड़ेगा।
क्या बोले
खबरों की माने तो उन्होंने कहा कि सब एजेंसियां इनके काबू में हैं, मित्तल जो मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हैं, उनके छापे पड़े अभी। पहले राघव चड्ढा को भी तंग किया था बीजेपी ने और बाकी भी जो इनके जो है नाम आप ले रहे हो इन सबके नाम इन्होंने डाल रखे थे लिकर वाले मामले में, तो ये इनकी जो पॉलिसी है, ये बड़े खुश हो रहे होंगे। पर पूरा देश देख रहा है कि क्या हो रहा है और मोदी को, अमित शाह को भ्रम है। अब इनका भ्रम टूटेगा । पूरे मुल्क में लोग समझ गए हैं कि ये हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करते हैं।
इनके पास वाशिंग मशिन हैं
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि इनके पास वाशिंग मशीन लगी हुई है, सब बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। किसी खिलाफ में कोई केस रहेगा ही नहीं। ये वाशिंग मशीन जो पकड़ रखी, इन्होंने, कांग्रेस के लोगों को तोड़ा इन्होंने महाराष्ट्र में, कर्नाटक में, मध्य प्रदेश में, यहां पर भी कमी नहीं रखी। ये बार बार भजनलाल और मदन राठौड़ बोलते हैं हमारे ऊपर, वो चाहते हैं कि सचिन पायलट का नाम लूं कि लोग मानेसर गए थे। वो चाहते हैं कि नाम ले तो इनकी लड़ाई हो जाए शुरू। मैं इनको दोष देता हूं। तुमने हॉर्स ट्रेडिंग कितने लोगों के साथ की बताओ। आपने छोड़ा क्या राजस्थान वालों को? हम तो एकजुट हैं।
pc- deccanherald.com






