Rajasthan: पंचायत-निकाय चुनावों को लेकर गहलोत ने भाजपा सरकार को लिया निशाने पर
- byShiv
- 08 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार सुबह प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि राजस्थान में संवैधानिक संकट गहराता जा रहा है।
खबरों की माने तो गहलोत ने पंचायतों और नगरीय निकायों में पिछले एक साल से चुनाव नहीं कराए जाने और वहां प्रशासकों की नियुक्ति को लेकर ये बात कही है। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखते हुए संवैधानिक बारीकियों को सामने रखा।
गहलोत के मुताबिक, चुनाव टालना सरकार की इच्छा का विषय नहीं, बल्कि संवैधानिक दायित्व का उल्लंघन है। गहलोत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि परिसीमन, पुनर्गठन और वन स्टेट, वन इलेक्शन जैसे तर्क सिर्फ चुनाव टालने के बहाने हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत पहले ही साफ कर चुकी है कि इन कारणों से चुनाव नहीं टाले जा सकते।
pc- etv bharat






