Rajasthan Gold Silver Price Today: सोने चांदी के भावों में तगड़ी बढ़त, एक ही दिन में चांदी 8 हजार तो सोना 700 रुपए हुआ महंगा
- byShiv
- 11 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर से सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। शादियों के सीजन के कारण एक बार फिर से सोने चांदी के भावों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। घरेलू बाजार में बढ़ती मांग के चलते मंगलवार को कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई। चांदी के भाव में एक ही दिन में करीब 8000 रुपए की भारी बढ़ोतरी दर्ज की, वहीं सोने की कीमतों में भी करीब 700 रुपए का इजाफा हुआ है।
राजस्थान सराफा एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को राजस्थान के बाजार में शुद्ध चांदी की कीमत 2,65,000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुँच गई। वहीं 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,58,750 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। जेवराती सोने (23 कैरेट) की बात करें तो इसकी कीमत 1,52,400 रुपए रही, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,000 रुपए दर्ज किया गया।
सराफा व्यापारियों ने स्पष्ट किया है कि इन सभी घोषित कीमतों पर ग्राहकों को अतिरिक्त 3 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान भी करना होगा। सोमवार की तुलना में चांदी जहाँ 2,57,000 रुपए से सीधे 2,65,000 रुपए पर पहुँच गई। वहीं सोना भी 1,58,000 रुपए से बढ़कर 1,58,750 रुपए हो गया है। राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,68,000 रुपए रही, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,000 रुपए दर्ज किया गया।
pc - zee news






