Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में चांदी एक ही दिन में 5 हजार तो सोना 500 रुपए टूटा, उतार चढ़ाव का दौर जारी
- byShiv
- 22 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। शादियों का सीजन चल रहा हैं और अभी सोने चांदी की मांग भी तेज है। लेकिन सोने और चांदी के भावों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी के भाव में काफी गिरावट दर्ज की गई है।
राजस्थान सर्राफा ऐसोसिएशन के अनुसार 22 कैरेट गोल्ड के 10 ग्राम का भाव आज ₹1,43,390 रह गया, जबकि कल यह ₹1,43,840 प्रति 10 ग्राम था। इस तरह एक दिन में ₹450 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड (शुद्ध सोना) के 10 ग्राम का रेट आज ₹1,50,560 है, जो कल ₹1,51,030 था। यानी 24 कैरेट गोल्ड में भी ₹470 प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई।
चांदी का भाव भी गिरा
चांदी के भाव में भी भारी गिरावट देखने को मिली है, राजस्थान में 1 किलोग्राम चांदी का भाव आज ₹2,75,000 है, जबकि कल यह ₹2,80,000 प्रति किलो था। इस हिसाब से चांदी में एक दिन में ₹5,000 प्रति किलो की भारी गिरावट आई है।
pc- patrika




