Rajasthan: हनुमानगढ़ में नगर परिषद सभापति चुनाव के पहले बड़ा खेला, निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल गिरफ्तार
- byShiv
- 21 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में हाल ही हुए निकाय चुनावों के परिणामों के बाद आज बोर्ड के चेयरमैन बनाने को लेकर वोटिंग होगी। लेकिन उसके पहले हनुमानगढ़ में एक बड़ा खेला हो गया है। यहां फर्जी पट्टे मामले में हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आज सुबह संगरिया की एमजेएम कोर्ट में पेश किया गया। सीआईडी-सीबी की टीम विधायक को सुबह करीब 6 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंची।
चार दिन के रिमांड पर भेजा
कोर्ट में पेशी के बाद विधायक को 4 दिन के रिमांड पर लिए जाने की जानकारी सामने आई है। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीम विधायक को कुछ देर के लिए संगरिया थाने भी लेकर गइ।. विधायक की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब हनुमानगढ़ नगर परिषद के सभापति पद के लिए आज ही चुनाव होना है। इससे स्थानीय राजनीति में हलचल और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद में विधायक गणेशराज बंसल गुट के पास निर्दलीय पार्षदों का बहुमत है। ऐसे में सभापति चुनाव के दिन विधायक की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर सबकी नजर है।
फर्जी पट्टे मामले में हुई गिरफ्तारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गणेशराज बंसल की गिरफ्तारी फर्जी पट्टे मामले में सीआईडी-सीबी की कार्रवाई के तहत हुई है। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा हैं कि फर्जी पट्टा प्रकरण 2003 का हैं और अब अचानक ये कार्रवाई होना कई सवाल उठा रही है।
pc- NBT






