Rajasthan: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जोधपुर में विपक्ष पर साधा निशाना, मोदी और योगी को बताया खरे सिक्के
- byShiv
- 06 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास एंव संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को राजस्थान के जोधपुर में विपक्ष पर हमला बोला। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कलदार सिक्के बताया। उन्होंने कहा कि खरे सिक्के की खनक कभी खत्म नहीं होती और देश की जनता का भरोसा आज भी मोदी-योगी के नेतृत्व पर कायम है।

मीडिया से बातचीत में विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति देशभर में लोगों का जबरदस्त आकर्षण है। जो भी व्यक्ति देशहित में काम करना चाहता है, वो मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहता है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि जो लोग कभी राम भक्तों पर गोली चलाने वालों की राजनीति करते थे, यदि आज राम-राम जप रहे हैं तो यह बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत है। इसके अलावा राहुल गांधी पर भी उन्होंने निशाना साधा। विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी गंभीर नेता नहीं हैं और जब देश को उनकी जरूरत होती है, तब वो विदेश चले जाते हैं।
pc- abp news, DD india, INC






