Rajasthan: नीट पेपर लीक मामला, आरोपी की फोटों शिक्षामंत्री के साथ आई सामने, देनी पड़ी दिलावर को सफाई

इंटरनेट डेस्क। देश भर में अभी नीट पेपर लीक चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इसकी आंच राजस्थान को भी तपा रही है। इसकी आंच राजस्थान की सियासत तक पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर आरोपी के साथ फोटो वायरल होने के बाद राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को जोधपुर में चुप्पी तोड़ी और सफाई भी दी। उन्होंने इसके साथ ही पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का नाम लेकर कांग्रेस पर पलटवार भी किया।

खबरों की माने तो फोटो विवाद पर सफाई देते हुए मदन दिलावर ने बेबाकी से कहा, राजनीति में हर दिन हजारों लोग हमारे साथ फोटो खिंचवाते हैं। किसी के साथ फोटो होने या 50 रुपये के पोस्टर में नाम छप जाने से यह साबित नहीं होता कि वह व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है या मेरा करीबी है।

मंत्री ने आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी तस्वीरें तो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ भी सार्वजनिक मंचों पर मौजूद हैं, तो क्या इसके आधार पर डोटासरा को भी उन्हीं की श्रेणी में खड़ा कर दिया जाए? उन्होंने तंज कसा कि फोटो किसी के चरित्र का प्रमाण पत्र नहीं हो सकती।

pc- ndtv raj