Rajasthan: पहलगाम हमले की बरसी पर मुख्यमंत्री ने कहा, मानवता के दुश्मनों के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले को आज एक साल पूरा हो गया है। आज ही के दिन यानी 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 निर्दाेष हिंदुओं को उनका धर्म पूछकर आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया था। ऐसे में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दाेष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी है। 

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि पिछले वर्ष आज ही के दिन पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दाेष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि। हमारा नया भारत एकजुट है और आतंकवाद के विरुद्ध हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। मानवता के दुश्मनों के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की बरसी पर, उस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले निर्दाेष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक्स के माध्यम से कहा कि पिछले वर्ष पहलगाम में हुए कायराना हमले में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले समस्त वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके परिवारों को भी नमन करता हूँ। 

pc- jansatta