Rajasthan: पीएम मोदी कल राजस्थान के दौरे पर, पचपदरा में रिफाइनरी और जोधपुर में एयरपोर्ट टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन
- byShiv
- 03 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के लिए कल का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 80 हजार करोड़ रुपये की दो महा-परियोजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री शनिवार सुबह 11.45 बजे जोधपुर पहुंचकर सबसे पहले बहुप्रतीक्षित नए एयरपोर्ट टर्मिनल का रिमोट से बटन दबाकर लोकार्पण करेंगे, जिसके साथ क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान-2’ का भी आगाज होगा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से बालोतरा के पचपदरा पहुंचेंगे और यहां देश के सबसे आधुनिक एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे।
राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी ऐसे समय में बनकर शुरू हो रही है जब पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट गहराया हुआ है। पश्चिमी देशों में रिफाइनिंग क्षमता कम हो रही है, वहीं चीन के शानडोंग प्रांत में टैक्स और कम मार्जिन के चलते टीपॉट रिफाइनर्स के 5 लाख बैरल प्रतिदिन क्षमता के संयंत्र बंद होने की स्थिति में हैं। ऐसे वैश्विक संकट के बीच, पचपदरा की 9 मिलियन टन प्रतिवर्ष रिफाइनिंग और 2.4 मिलियन टन प्रतिवर्ष पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता वैश्विक बाजार में भारत की स्थिति को एक महाशक्ति के रूप में मजबूत करेगी।
pc- newsonair.gov.in






