Rajasthan Politics: वित्त मंत्री दिया कुमारी 19 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी बजट, सरकारी कर्मचारियों के लिए हो सकती हैं ये घोषणाएं
- byShiv
- 25 Jan, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा हैं और इसके साथ ही प्रदेश का बजट भी इसी महीने में आने वाला है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी 19 फरवरी को विधानसभा में भजनलाल सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगी, इस बजट में वैसे तो कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं, लेकिन कहा जा रहा हैं कि महिलाओं और कर्मचारियों के लिए इस बजट में 6 बड़े ऐलान हो सकते हैं।
लिया जा रहा जनता से सुझाव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो खुद सीएम बजट को लेकर लोगों से सुझाव ले रहे है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी विभाग के अधिकारियों से मीटिंग करने और जनता से मिले सुझावों को गौर करने के बाद इन ऐलानों का निर्णय लिया है। इसमें डीपीसी प्रमोशन के लिए 2 साल की छूट, आरजीएचएस के अन्तर्गत मेडिकल फैसिलिटी का लाभ लेने के लिए महिला/पुरुष कार्मिकों को अपने माता-पिता अथवा सास-ससुर में से किसी एक को चुनने का विकल्प देना आदि शामिल है।
हो सकती हैं ये घोषणाएं भी
खबरों की माने तो इसके अलावा, सीएम के ऐलानों में हर साल 30 जून को रिटायर होने वाले कार्मिकों को 1 जुलाई से एक काल्पनिक वेतन वृद्धि का लाभ देना, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करना, पेंशनर्स को देय आउटडोर चिकित्सा सेवा की व्यय सीमा को 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करना और 1 अप्रैल 2024 के बाद कार्मिक की सेवा में रहते हुए मृत्यु होने पर 10 वर्षों तक बढ़ी हुई दर से पारिवारिक पेंशन देने जैसी घोषणाएं हो सकती है।
pc- sachkahoon.com





