Rajasthan: ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन को लेकर प्रदेश में गरमाई सियासत, डोटासरा और बेढम हुए आमने सामने

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बॉर्डर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन को लेकर अभी प्रदेश की राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है। इस समय दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को निशाने पर ले रही है। अभी डोटासरा और दिलावर का मामला शांत भी नहीं हुआ की अब गृहराज्य मंत्री बेढम और डोटासरा आमने सामने हो गए हैं। ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण और अवैध ढांचों को ढहाने की कार्रवाई पर सीधा टकराव सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस कार्रवाई के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बॉर्डर इलाकों में हो रही कार्रवाई पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन के जरिए बॉर्डर के पास के मंदिर और मस्जिदों को टारगेट किया जा रहा है, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। इस पर डोटासरा ने मांग की कि अगर भारत सरकार के पास बॉर्डर क्लीन करने और आतंकवादियों को घुसने से रोकने का कोई एक्शन प्लान है, तो वह जनता को इससे अवगत कराए, इसमें विपक्ष साथ रहेगा।

वहीं खबरों की माने तो दूसरी तरफ जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति  करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस हमेशा से जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती आ रही हैं।  

pc-live hindustan, firstindianews.com