Rajasthan Politics: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत अचानक से क्यों करने लगे सीएम भजनलाल की तारीफ, कहा- हिम्मत को दाद देता हूं....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में बीते दिनों बजट सत्र के जवाब में सीएम भजनलाल ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। इस पर पलटवार करते हुए अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम पर तंज कसते हुए जवाब दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री की व्यंगात्मक तारीफ करते हुए कहा कि विधानसभा में काफी शोर शराबा हुआ, लेकिन मैं मुख्यमंत्री जी की हिम्मत को दाद देता हूं कि वह ढाई घंटे तक सदन में बोलते रहे। हंगामा होने के बावजूद भी नहीं रुके। 

क्या कहा पूर्व सीएम ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने सरकार की घोषणाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि बजट में जो भी घोषणाएं हुई है, उनमें कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी में बोलने की गजब हिम्मत है, उन्होंने कहा कि मैं उनकी हिम्मत की दाद देता हूं कि वह ढाई घंटे तक सदन में बोलते रहे। जबकि सीएम का भाषण सार गर्भित होना चाहिए, लेकिन यहां भले ही सदन में काफी शोर शराबा हुआ, लेकिन सीएम तो बस बोलते रहे। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि यह अलग बात है कि उनकी बात का कोई मतलब या मैसेज था या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी घोषणा की उनमें कोई दम नहीं है। मुख्यमंत्री जी ढाई घंटे तक बोले, लेकिन नेता प्रतिपक्ष का कुछ जवाब नहीं दिया, केवल उन्होंने लीपा पोती की है।

डोटासरा के लिए क्या कहा
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान निलंबन से बहाली के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा अनुपस्थित रहे। इसको लेकर सियासत में जमकर चर्चा हो रही है कि कांग्रेस में अंर्तकलह चल रहा है। इस बीच मीडिया ने गहलोत से डोटासरा की विधानसभा में अनुपस्थित को लेकर सवाल पूछा। इस पर गहलोत ने अनजान बनते हुए जवाब दिया कि डोटासरा कहीं चले गए होंगे, इसलिए नहीं आए होंगे। कोई खास बात नहीं है।

pc- aaj tak, jansatta,ndtv raj