Rajasthan: कोटा में राहुल गांधी ने कहा- मौजूदा एजुकेशन सिस्टम सपने पूरे करने वाला नहीं...यह एक्सटॉर्शन मशीन में बदल गया हैं
- byShiv
- 18 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश की शिक्षा नगरी कोटा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों और अभिभावकों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद किया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की संभावनाओं पर मंथन करना था।
संवाद के दौरान राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मौजूदा एजुकेशन सिस्टम बच्चों के सपनों को पूरा करने वाला नहीं रह गया है और यह कई जगहों पर एक्सटॉर्शन मशीन में बदल गया है। राहुल ने स्पष्ट किया कि शिक्षा का असली उद्देश्य छात्रों को अवसर देना और उनके सपनों को उड़ान देना है, न कि उन्हें किसी दबाव तंत्र का हिस्सा बनाना।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प वाकया तब हुआ जब कुछ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू की। राहुल गांधी ने तत्काल संवाद रोककर स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक आयोजन नहीं है बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था में मौजूद कमियों को समझने और उसे बेहतर बनाने का प्रयास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत रहने की हिदायत दी और पूरी गंभीरता के साथ छात्रों की बात सुनी।
pc- live mint






