Rajasthan: सचिन पायलट ने भर्ती परीक्षाओं और निकाय चुनावों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने आज एक बार फिर से सरकार को निशाने पर लिया है। बता दें कि आज बाड़मेर में मीडिया से बात करते हुए पायलट ने भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया। सचिन पायलट ने कहा, रविवार को जयपुर में दो केंद्रों पर नीट पीजी की परीक्षा गड़बड़ी की वजह से रद्द होना और उसके अगले दिन सोमवार को एम्स की परीक्षा का रद्द होना सिस्टम पर सवाल खड़े करता है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं युवाओं के लिए चिंता का विषय हैं। इससे युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा की तैयारी में युवा लंबे समय तक मेहनत करते हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने या सर्वर में दिक्कत जैसी वजहों से परीक्षा रद्द होने पर उनके सामने परेशानी खड़ी हो जाती है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान में हो रहे नगर निकाय चुनावों को लेकर भी राज्य निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आयोग पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। सचिन पायलट ने कहा, समय सीमा खत्म होने के बाद भी सत्ता पक्ष के लोगों के नामांकन पत्र दाखिल कराए गए।

pc- india tv hindi