Rajasthan: गहलोत ने कहा, राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करना भाजपा के घमंड और तानाशाही की पराकाष्ठा हैं

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्दवानी में मामला दर्ज होने पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुए शुद्धिकरण मामले में मुखरता से आवाज बुलंद करने पर राहुल गांधी के ही खिलाफ एफआईआर दर्ज करना भाजपा के घमंड और तानाशाही की पराकाष्ठा है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह दिखाता है कि भाजपा चाहती है कि दलितों के साथ छुआछूत और भेदभाव चलता रहे और जो उसके खिलाफ आवाज उठाए उन्हें प्रताड़ित किया जाए। कांग्रेस ने हमेशा छुआछूत और भेदभाव का विरोध किया है। संविधान में अस्पृश्यता निवारण हो या दलितों के साथ अत्याचार रोकने वाला एससी-एसटी अत्याचार निवारण कानून, सब कांग्रेस की देन है। 

गहलोत ने कहा कि इससे स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा दलित वर्ग के साथ भेदभाव को न सिर्फ नजरअंदाज करती है, बल्कि उसे संरक्षण भी देती है। पीड़ित पक्ष को ही आरोपी बनाने वाली यह भाजपा सरकार संविधान और अंबेडकर के सिद्धांतों की खुलेआम अवहेलना कर रही है।

pc- live mint