Rajasthan: सचिन पायलट का बड़ा बयान, देश से कुछ छुपाने की कोशिश कर रहे प्रधानमंत्री, सच्चाई आनी चाहिए....
- byShiv
- 12 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को फिर से शुरू करने, एक साल तक सोना नहीं खरीदने, गैर-जरूरी वस्तुओं की खरीदारी और विदेश यात्राओं से बचने की अपील की। यहीं अपील उन्होंने फिर से 24 घंटों में दोबारा से दोहरा दी। अब इस पर अब राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का बयान सामने आया है।
क्या कहा गहलोत ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ये सारी बातें जो प्रधानमंत्री एक जनसभा में की हैं, मेरा मानना है कि पूरे संसद को विश्वास में लिया जाना चाहिए कि असल में क्या हुआ, चल रहे युद्ध और वैश्विक स्थिति पर हमारा क्या रुख है। हमारी मौजूदा स्थिति क्या है, इसका खुलासा किया जाना चाहिए। चुनाव खत्म होने के बाद कीमतें बढ़ रही हैं, आपको आंकड़ों के साथ यह समझाना होगा कि भारत की स्थिति क्या है।
क्या कुछ छिपाने की कोशिश हो रही- पायलट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पायलट ने कहा, तेल की कीमतें भी स्थिर हैं, तो फिर असल में हुआ क्या है? क्या कुछ छिपाने की कोशिश की जा रही है? एहतियात बरतने के लिए सुझावों की एक सूची दी गई है, सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।
pc- firstindianews.com





