Rajasthan: विधानसभा को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां आई हरकत में
- byShiv
- 27 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा को आज तीसरी बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विधानसभा को बम से उड़ाने की तीसरी धमकी मिलने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिए मिली चेतावनी में साफ लिखा गया कि दोपहर 12 बजे तक 5 सिलिकॉन बेस आरडीएक्स बम धमाका करेंगे इसे मजाक न समझा जाए और सभी वीआईपी तुरंत परिसर खाली करें।
प्रशासन आया हरकत में
धमकी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। आनन-फानन में विधानसभा परिसर को खाली कराया गया और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। मौके पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता, एटीएस, और दमकल विभाग की टीमें तैनात कर दी गईं हैं।
नितिन नवीन के दौरे के बीच अलर्ट, सियासी हलचल तेज
गौरतलब है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पहली बार राजस्थान दौरे पर हैं। ऐसे में उनके कार्यक्रम के दिन ही विधानसभा को उड़ाने की धमकी मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इसे बेहद संवेदनशील मानते हुए कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं।
pc- ndtv raj





