Rajasthan: कृषि विभाग के 3 अधिकारियों को किया गया सस्पेंड, कांग्रेस ने याद दिलाया किरोड़ी लाल को पद छोड़ दूंगा वाला वादा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कृषि विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में कृषि विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन अधिकारियों के निलंबन का आदेश कृषि आयुक्त ने जारी किया। इसमें कहा गया है कि इन तीनों अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में जांच लंबित है। ये तीन अधिकारी हैं - संदीप कुमार, रजनीश कुमार और विशाल कुमार।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो  तीनों अधिकारियों के निलंबन का आदेश सामने आने के बाद राजस्थान की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कृषि मंत्री को उन्हीं के एक पुराने पोस्ट की याद दिलाई है। किरोड़ी लाल मीणा ने 6 जून को एक पोस्ट में दावा किया था कि यदि भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सिद्ध हो जाए तो वे पद छोड़ देंगे। 

क्यों किया गया निलंबन?
कृषि विभाग के तीन अधिकारियों के खिलाफ राजस्थान सरकार के कृषि आयुक्तालय ने कार्रवाई की है। इन अधिकारियों को भ्रष्टाचार, अनैतिक कार्यों, जनता के साथ अभद्र व्यवहार और राजकीय कार्यों में घोर लापरवाही के आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

pc- facebook