Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत ने क्यों कहा कि बीजेपी को राज करने का अनुभव नहीं? खुद की पार्टी के लिए बोल गए....
- byShiv
- 12 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज से तीन दिनोें के लिए उदयपुर संभाग के दौरे पर है। अशोक गहलोत ने यहा पत्रकारों से भी बात की। वहां उनसे पूछा गया कि गुर्जर आंदोलन भाजपा राज में ही होते हैं, कांग्रेस राज में क्यों नहीं होते? गहलोत ने कहा कि आंदोलन तब भी हुए थे, लेकिन तब अंतर था, गहलोत ने कहा, कांग्रेस राज में भी आंदोलन हुए, लेकिन फर्क ये है कि बीजेपी को राज करने का अनुभव नहीं है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने आगे बात करते हुए कहा कि इनके राज में फायरिंग होती है, एक बार, दो बार और 6 बार फायरिंग हुई। कई गुर्जर मारे गए थे। अशोक गहलोत ने कहा, हमारी सरकार आई तब भी गुर्जर पटरियों पर बैठे थे। लेकिन हमारे अंदर सूझबूझ थी, हमने समझाईश की, कर्नल बैंसला साहब को समझाया।
पत्रकारों ने गहलोत से इस बारे में भी प्रतिक्रिया मांगी कि पायलट और गहलोत के हाथ मिलाने के बाद ही गुर्जर आंदोलन शुरू हो गया। इस बात पर गहलोत ने कहा, यह तो अनुभवहीनता की बात है, उनको पहले अनुभव प्राप्त करना चाहिए।
pc- newstak