Rajnath Singh: रक्षा मंत्री सिंह का बड़ा बयान, कोलकाता पर डाली नजर तो इस बार पाकिस्तान के होंगे इतने टुकड़े की...नहीं कर पाआगे...
- byShiv
- 07 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान बंगाल पर नजर डालने की हिमाकत करता है, तो इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे, यह केवल भगवान ही जानते हैं। मंगलवार को राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के पिछले दिनों दिए उकसाने वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में कहा था कि अगर भारत कोई ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ करता है, तो पाकिस्तान उसका जवाब कोलकाता तक ले जाएगा। उनका यह बयान खूब चर्चा में रहा।
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को ऐसा उकसाने वाला बयान नहीं देना चाहिए था। 55 साल पहले उन्होंने जब गलती की थी, तो पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया था। अगर इस बार वे बंगाल पर नजर डालने की कोशिश करेंगे, तो भगवान ही जानते हैं कि पाकिस्तान इस बार कितने हिस्सों में बंटेगा।
pc- thestatesman.com






