RajyaSabha: 'आप' को लगा बड़ा झटका, 7 बागी सांसदों को भाजपा में मिली एंट्री, राज्यसभा चेयरमैन ने दी मंजूरी
- byShiv
- 27 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को आज बड़ा झटका लगा है। जी हां राज्यसभा में राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसदो को बीजेपी में शामिल होने के प्रस्ताव को राज्यसभा चेयरमैन ने मंजूरी दे दी है, राज्यसभा ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें बीजेपी सांसदों की लिस्ट में इन 7 नेताओं का नाम शामिल है।
बढ़ गई संख्या
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्यसभा में बीजेपी के सांसदो की संख्या 113 हो गई है। जिनमें 5 राष्ट्रपति की तरफ से मनोनीत सदस्य है। बीजेपी में जो आपश् सांसद शामिल हुए हैं, उनके नाम अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता हैं।
बता दें कि शुक्रवार को राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया था। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मिठाई खिलाकर सांसदों का पार्टी में स्वागत किया था। आप के 7 सांसदों के बीजेपी में विलय के बाद अब पार्टी के पास महज 3 सांसद रह गए हैं।
pc- aaj tak






