Ramayana: रणबीर कपूर ने कहा, रामायण का तीसरा पार्ट...सोशल मीडिया पर चर्चा हुई शुरू
- byShiv
- 03 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। कभी इसके किरदारों के लुक चर्चा में आते हैं, तो कभी फिल्म के बजट और एडवांस बुकिंग के आंकड़े लोगों का ध्यान खींचते हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
दरअसल, भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर ऐसा संकेत दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है। अब तक इस मेगा प्रोजेक्ट को दो हिस्सों में बनाने की योजना थी, लेकिन रणबीर की एक टिप्पणी से ऐसा लग रहा है कि मेकर्स भविष्य में तीसरे पार्ट पर भी विचार कर सकते हैं।
हाल ही में रणबीर कपूर ने फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह रामायण के दूसरे पार्ट की लगभग 50 फीसदी शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इसी बातचीत में उन्होंने तीसरे पार्ट का जिक्र करते हुए कहा कि अगर फिल्म का तीसरा हिस्सा बनता है तो... रणबीर के इस बयान में इस्तेमाल किए गए अगर पार्ट 3 हुआ शब्दों ने सभी का ध्यान खींच लिया। खास बात यह रही कि इस दौरान यश के रिएक्शन को भी फैंस काफी गौर से देख रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि रणबीर की यह टिप्पणी फिल्म के आगे विस्तार की संभावना की ओर इशारा करती है।
pc- indiatv.in






