Ramayana: सुबह 4.15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में दुनिया भर में रिलीज किया गया 'रामायण' का ट्रेलर, रणबीर और यश के किरदार ने उड़ाए होश
- byShiv
- 30 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायण के पहले पार्ट का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। मेकर्स ने इसे 30 जुलाई सुबह 4.15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया। बता दें कि आज से सावन का महीना भी शुरू हुआ हैं, ऐसे में मेकर्स ने आज सुबह 4.15 बजे इसे रिलीज किया। रामायण के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया हैं।

हिंदुओं के महाकाव्य रामायण पर बनी ये फिल्म विजुअल ट्रीट है, जिसका हर एक सीन शानदार बन पड़ा है। ट्रेलर में फिल्म के कई अहम किरदारों की झलक देखने को मिली है। हर एक्टर अपने सीन में दमदार लगा है। मूवी का ट्रेलर रावण बने यश की दमदार एंट्री के साथ शुरू होता है। दशानन रावण के महाशक्तिशाली अवतार की भव्यता साफ झलकती है। उनके लुक की सबसे ज्यादा खासियत ये है कि मेकर्स ने इसे ड्रामेटिक दिखाने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं की है।

यश के बाद रणबीर कपूर का रामवतार स्क्रीन पर आता है, सीता के रोल में साई पल्लवी को देखने के लिए सब बेसब्र थे। साई की कास्टिंग पर सवाल उठाने वालों को ट्रेलर देखकर मालूम पड़ेगा कि उनकी कास्टिंग क्यों की गई, सीता के किरदार की सादगी को उन्होंने बखूबी दिखाया है बाकी किरदारों में लक्ष्मण बने रवि दुबे, कैकेयी के रोल में लारा दत्ता कमाल लगी हैं। मूवी सिनेमाघरों में इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, अरुण गोविल, रवि दुबे के अलावा लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय अहम रोल में दिखेंगे।
pc- aaj tak,bhaskar,danik bhaskar






