Rashifal 2 may 2026: इन राशियों के जातकों के लिए अच्छा होगा दिन, आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के मिल रहे संकेत, जाने क्या कहता हैं राशिफल
- byShiv
- 01 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। 2 मई 2026 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें, सफलता और खुशियों की सौगात लेकर आया है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के संकेत दे रही है, तो वहीं कुछ लोगों को सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।
वृषभ राशि
शनिवार का दिन आपके लिए अनुशासन और शत्रु विजय का है, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं। आपकी अपनी राशि में शुक्र का होना आपके व्यक्तित्व को प्रभावी बनाएगा और दांपत्य जीवन में सुख-शांति लाएगा।
मिथुन राशि
कल का दिन आपके लिए बौद्धिक लाभ और सृजनात्मकता का है, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा विराजमान हैं। आपकी राशि में देवगुरु बृहस्पति की स्थिति आपके निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएगी। बिजनेस में नई शुरुआत के लिए कल का दिन श्रेष्ठ है।
कर्क राशिः
कल का दिन आपके लिए पारिवारिक सुख और मानसिक शांति का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा संचरण कर रहे हैं। करियर में स्थिरता आएगी, हालांकि काम की अधिकता रह सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन घरेलू सामान पर खर्च भी बढ़ सकता है।
pc- astrosage.com






