Rashifal 20 june 2025: इन राशि के जातको के लिए दिन होगा शुभ, मिल सकती हैं कोई शुभ सूचना, जाने क्या कहता हैं आपका राशिफल
- byShiv
- 19 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। 20 जुन 2025 शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ होगा। आज आपको कोई ऐसी खबर मिलेगी जिसे जानकर आप खुश हो जाएंगे। इतना ही नहीं आपको कोई पुराना काम फिर से शुरू होगा जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। तो जानते हैं क्या कहता हैं आपका राशिफल।
मकर राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आपको खुशी महसूस होगी।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जायेंगे जहां आपको काफी अच्छा लगेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विदेशी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। इस राशि के बिजनेसमैन अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें।
pc- firstindianews.com