Rashifal 21 june 2025: इन राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा शनिवार का दिन, बजरंगबली की पूजा कर करें काम की शुरूआत, जाने क्या कहता हैं राशिफल
- byShiv
- 20 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। 21 जून 2025 शनिवार का दिन आपके लिए शुभ होने वाला हैं, आज के दिन आपको बजरंगबली के मंदिर में जाना हैं और आपको पूजा अर्चना कर भगवान को भोग लगाना है। इसके बाद आप किसी नए काम की शुरूआत कर सकते है। तो जानते हैं क्या कहता हैं आज आपका राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लेनदेन में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। दान-धर्म के कार्य में आपके प्रति रुचि रहेगी और आर्थिक मामलों में आपको सजग रहने की आवश्यकता है। आप अपनों के साथ रिश्तों में आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में तेजी आएगी। आपका कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी. बिजनेस की योजनाएं फलीभूत होंगी और कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आप कामकाज पर पूरा भरोसा बनाए रखें। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा कर सकते हैं।
pc- one india hindi