REET Mains Result 2026 OUT: रीट मेंस का रिजल्ट हुआ जारी, इस तरह से कर सकते हैं चेक

इंटरनेट डेस्क। आपने या किसी घर के सदस्य ने रीट मेंस का एग्जाम दिया हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट मेंस 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की मुख्य परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी तक चली थी। इस परीक्षा में 9 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, वहीं जो भी उम्मीदवार रीट मेंस 2026 परीक्षा में पास हुए हैं, उन्हें अब अलगे चरण के लिए बुलाया जाएगा, जो कि दस्तावेज सत्यापन है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड रीट के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 7,759 पदों को भरे जाने हैं।

REET मेंस रिजल्ट कैसे चेक करें?
REET मेंस रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
होम पेज "Result" का सेक्शन होगा, इस सेक्शन पर क्लिक कर दें एक नया पेज खुलेगा,
'REET Mains Result 2026 (Level 1/Level 2)' लिखा हुआ दिखेगा, इसपर क्लिक कर दें, 
नया पेज खुलेगा, जिसमें लॉगिन क्रेडेंशियल जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर / SSO ID जैसी जानकारी भरने को कहा जाएगा
पूछी गई सारी जानकारी सही से भरने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

pc- jagran