Sawan 2025: जाने इस सावन के महीने में रुद्राभिषेक की शुभ तिथियां, मिलेगा इसका आपको बड़ा लाभ

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में सावन महीने को बड़ा ही पवित्र माना गया है। इस महीने में  भगवान शिव  की पूजा की जाती है। इस माह किए पूजा-व्रत से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वैसे सावन के महीने में रुद्राभिषेक का भी खास महत्व होता है। तो आज हम जानेंगे सावन महीने में रुद्राभिषेक की शुभ तिथियां। वैसे आपको बता दें कि सावन की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से होने वाली है और 9 अगस्त 2025 को सावन समाप्त होगा। 

रुद्राभिषेक में 108 पवित्र द्रव्यों से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। सावन का महीना रुद्राभिषेक के लिए शुभ है। इसलिए यह जान लीजिए कि सावन में वो कौन सी तिथियां हैं, जोकि रुद्राभिषेक के लिए शुभ मानी जाती हैं।

रुद्राभिषेक करने की शुभ तिथियां
सोमवार, 14 जुलाई 2025    पहला सावन सोमवार 
सोमवार, 21 जुलाई 2025    दूसरा सावन सोमवार
सोमवार, 28 जुलाई 2025    तीसरा सावन सोमवार
सोमवार, 4 अगस्त 2025    चौथा सावन सोमवार
बुधवार, 23 जुलाई 2025    सावन शिवरात्रि
मंगलवार 29 जुलाई 2025    नाग पंचमी

pc- myjyotish.com