Sawan 2026: जाने कब से शुरू होने जा रहा सावन का महीना, इस बार पूजा के लिए आएंगे कितने सोमवार
- byShiv
- 08 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे शुभ समय आने वाला है। जी हां महादेव का सबसे प्रिय महीना सावन जल्द ही दस्तक देने वाला है। क्या आप जानते हैं सावन की सही तारीख और इस बार कितने सोमवार पड़ेंगे? आइए, जानते हैं पूरी डिटेल।
सावन 2026 की सही तारीख क्या है?
साल 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है। यह पावन महीना 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा के दिन संपन्न होगा। इस बार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं, जिनका भक्तों के लिए विशेष महत्व है।
सावन के सोमवार की लिस्ट
पहला सोमवार 3 अगस्त
दूसरा सोमवार 10 अगस्त
तीसरा सोमवाररू 17 अगस्त
चौथा सोमवाररू 24 अगस्त
भोलेनाथ की पूजा और अभिषेक का तरीका
शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और साफ जल से अभिषेक करना सबसे उत्तम माना गया है। इसके बाद 11 या 21 बेलपत्र, धतूरा, भांग और चंदन अर्पित करें। घी का दीपक जलाकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना न भूलें। महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना मानसिक शांति के लिए बहुत प्रभावशाली माना जाता है।
pc- jagran






